फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंच का डर होगा दूर, थिएटर से निखरेगा बच्चों का हुनर

विज्ञापन
छात्रों को थिएटर की ट्रेनिंग देते रंगयुग के निदेशक दीपक कुमार   स्रोत - स्वयं 
विज्ञापन
- रंगयुग ने जम्मू के स्कूलों में शुरू किया थिएटर शिक्षा अभियान
विज्ञापन


- केंद्रीय विद्यालय गांधीनगर से शुरुआत, आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। मंच पर बोलने से घबराने वाले बच्चों को अब थिएटर के माध्यम से आत्मविश्वास और बेहतर ढंग से अपनी बात रखने की कला सिखाई जाएगी। रंगयुग ने जम्मू के स्कूलों में थिएटर शिक्षा अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 गांधी नगर से हुई। 40 छात्रों ने थिएटर वर्कशॉप में हिस्सा लेकर सीखने का नया अनुभव हासिल किया।





रंगयुग पिछले कई वर्षों से जम्मू के कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में थिएटर की ट्रेनिंग और वर्कशॉप आयोजित करता रहा है। अब इस पहल को स्कूलों तक बढ़ाया गया है, ताकि बच्चों में कम उम्र से ही आत्मविश्वास, नई सोच और अपनी बात खुलकर रखने की क्षमता विकसित हो सके। सोमवार को वर्कशॉप में बच्चों को आवाज और बोलने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज, मंच पर प्रस्तुति, अभिनय और अलग-अलग किरदार निभाने का अभ्यास कराया गया। थिएटर गेम और टीम गतिविधियों के माध्यम से उन्हें मंच का डर दूर करने, आत्मविश्वास के साथ बोलने, मिलकर काम करने और नई तरह से सोचने की सीख दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






रंगयुग के निदेशक दीपक कुमार ने कहा कि पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। थिएटर बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने, बेहतर संवाद करने, मिलकर काम करने और जिम्मेदारी निभाने की आदत विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। विद्यालय के प्राचार्य आकाश गुप्ता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व निखारने, संवाद कौशल बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में काफी मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें