फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्लस्टर विवि में पीजी के दाखिले कल से, 24 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट - मिशन एडमिशन के लोगो के साथ
विज्ञापन




- 28 जुलाई को आएगी प्रोविजनल रैंक लिस्ट, दो अगस्त को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट

- सीयूईटी-पीजी देने वाले विद्यार्थियों को पहले मौका
- खाली सीटों पर बिना सीयूईटी वालों को भी दाखिला





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी और इंटीग्रेटेड कोर्सों में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र बुधवार से 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विवि के प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन के लिए 250 रुपये शुल्क देना होगा, जो वापस नहीं किया जाएगा।





विविकी ओर से विज्ञान, कला, वाणिज्य, शिक्षा, संगीत, थिएटर और अन्य विषयों के पीजी व इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। दाखिले में पहली प्राथमिकता सीयूईटी-पीजी के मार्क्स को दी जाएगी। इसके लिए संबंधित विषय के सीयूईटी-पीजी पेपर में कम से कम 40 अंक होना और उस पाठ्यक्रम की तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करना जरूरी है। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू एंट्रेंस टेस्ट (क्लूजेट) 2026 और शैक्षणिक मेरिट के आधार पर दाखिले होंगे। जिन छात्रों ने सीयूईटी-पीजी या क्लूजेट नहीं दिया है वे भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें केवल स्पॉट राउंड में बची हुई सीटों पर ही मौका मिलेगा।
विज्ञापन






दो वर्षीय और एक वर्षीय पीजी कोर्सों में फिलहाल ग्रेजुएशन के पांचवें या सातवें सेमेस्टर के अंकों के आधार पर अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा। जिन छात्रों का अंतिम सेमेस्टर का परिणाम अभी नहीं आया है, उनका प्रवेश अंतिम सेमेस्टर पास करने के बाद ही पक्का माना जाएगा।
विज्ञापन




दो से सात अगस्त तक जमा करनी होगी फीस

आवेदन करने वाले छात्र 24 जुलाई तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे और छूटे हुए दस्तावेज भी अपलोड कर पाएंगे। 28 जुलाई को प्रोविजनल रैंक सूची जारी होगी। एक अगस्त को अंतिम रैंक सूची आएगी। दो अगस्त को पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। सीट मिलने के बाद दो से सात अगस्त तक फीस जमा करनी होगी और अपने विभाग या कॉलेज में मूल दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इसके बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें