- केके हक्कू स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर की टीम ले रही प्रशिक्षण
- 28 जुलाई से आठ अगस्त तक कोयंबटूर में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम का प्रशिक्षण शिविर केके हक्कू स्टेडियम में जारी है। शिविर में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छह जुलाई को केके हक्कू स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनको विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में तकनीकी कौशल, फिटनेस और मैच रणनीति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग व प्रायोजन से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की टीम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह तैयार करना है। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 जुलाई से आठ अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में होगी।