फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एआई के दौर में कारोबार की चुनौतियों पर मंथन करेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईआईएम जम्मू में जुटेंगे देश-विदेश के शोधार्थी, प्रोफेसर और उद्योग जगत के अनुभवी
विज्ञापन

- एआई, नई तकनीक और उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों पर साझा होंगे नए शोध

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव से कारोबार तेजी से बदल रहा है। इसी बदलाव को समझने और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ जम्मू में जुटेंगे। एक से चार जुलाई तक भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में 13वां एआईएम-एएमए शेठ फाउंडेशन डॉक्टोरल कंसोर्टियम और अंतरराष्ट्रीय विपणन सम्मेलन होगा। इसमें भारत समेत अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रोफेसर, शोधकर्ता, जर्नल संपादक और उद्योग जगत के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

सम्मेलन में एआई, डिजिटल मार्केटिंग, डेटा आधारित रणनीतियां, ई-कॉमर्स, ब्रांडिंग, उपभोक्ता व्यवहार, पर्यटन मार्केटिंग, ग्रामीण बाजार, सप्लाई चेन और टिकाऊ कारोबार जैसे विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इन विषयों पर विशेषज्ञ अपने शोध और अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन की खास बात मीट द एडिटर्स सत्र होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के संपादक शोधपत्रों के प्रकाशन की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा मास्टर क्लास और ग्लोबल कैफ जैसे विशेष सत्रों में प्रतिभागियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा। सम्मेलन में प्रस्तुत उत्कृष्ट शोधपत्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे। चयनित शोधपत्रों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

-

विशेषज्ञों के सामने अपना शोध रखने का मौका

सम्मेलन शोधार्थियों, शिक्षकों और मार्केटिंग व प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए खुला है। इसमें शामिल होने के लिए अपने शोध का 1000 शब्द तक का सार (एक्सटेंडेड एब्स्ट्रैक्ट) ऑनलाइन भेजना होगा। विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद चयनित प्रतिभागियों को सम्मेलन में अपना शोध प्रस्तुत करने और दुनिया के विशेषज्ञों से उस पर सुझाव लेने का मौका मिलेगा। आवेदन और अन्य जानकारी के लिए imciimj.ac.in पर ईमेल करें।
विज्ञापन


-

इन संस्थानों के विशेषज्ञ होंगे शामिल

- एमोरी यूनिवर्सिटी, अमेरिका

- यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर, अमेरिका

- न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी, अमेरिका

- टेक्सास टेक यूनिवर्सिटी, अमेरिका

- जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका

- यॉर्क यूनिवर्सिटी, टोरंटो (कनाडा)

- यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा, कनाडा

- कर्टिन यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया

- आईआईएम, कोलकाता




यह आयोजन शोधार्थियों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों, शुरुआती करियर के शिक्षाविदों तथा मार्केटिंग और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ रहा है। प्रतिभागियों को अपने शोध पर दुनिया के विशेषज्ञों से सुझाव और मार्गदर्शन मिलेगा।

-बीएस सहाय, निदेशक आईआईएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें