फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेजों में दाखिले की पहली सूची जारी, लॉगिन कर देखें अपना कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोर्टल पर जाकर देखें किस कॉलेज और विषय में मिली है सीट
विज्ञापन


- 9 जून को जारी होगी दूसरी अलॉटमेंट सूची, 18 से 25 जून तक होगा स्पॉट राउंड

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर कॉलेज और विषयों की प्राथमिकताएं भरी थीं, वे अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं कि उन्हें किस कॉलेज और विषय में सीट मिली है।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शुरू की गई इस केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 142 डिग्री कॉलेजों में चार वर्षीय स्नातक (एफवाईयूजीपी) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पीजी कार्यक्रमों में दाखिले दिए जा रहे हैं। ये दाखिले 12वीं की मेरिट के आधार पर किए जा रहे हैं। पहली अलॉटमेंट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर शुल्क जमा करना होगा। तय समय में दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित सीट अगले चरण में अन्य अभ्यर्थियों को आवंटित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के कार्यक्रम के अनुसार पहली छह जून तक दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद नौ जून को दूसरी अलॉटमेंट सूची जारी होगी। दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 10 से 15 जून तक फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बची हुई सीटों के लिए 18 से 25 जून तक स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा। विंटर जोन के कॉलेजों में 15 जून से और समर जोन के कॉलेजों में 15 जुलाई से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। जिन अभ्यर्थियों को पहली सूची में सीट नहीं मिली है, उन्हें आगामी अलॉटमेंट सूची और स्पॉट राउंड में मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पोर्टल पर नियमित रूप से लॉगिन कर अपने प्रवेश से संबंधित अपडेट देखते रहें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें