फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेटियां केवल मतदाता नहीं भविष्य की निर्माता भी : डॉ. रितु

विज्ञापन
विज्ञापन
इग्नू में राष्ट्र निर्माण व सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र जम्मू में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों को महिला नेतृत्व और विधायी निकायों में 33% आरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ. कुंवरानी रितु सिंह ने कहा कि अब बेटियां केवल मतदाता नहीं, भविष्य की निर्माता भी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि यह सर्वोच्च विधायी निकायों में महत्वपूर्ण महिला प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करके महिला नेतृत्व वाले विकास की दिशा में एक निर्णायक बदलाव का प्रतिनिधित्व करता है। अन्ना सिन्हा ने कहा कि सच्ची सुरक्षा केवल सड़कों पर गश्त करने से नहीं आती बल्कि यह सशक्तिकरण से आती है। जब महिलाएं लोकसभा और विधानसभाओं में 33% सीटें रखती हैं तो वे केवल कानून नहीं बना रही हैं वे राष्ट्र के सुरक्षा परिदृश्य को फिर से परिभाषित कर रही हैं। कार्यक्रम में संगीता चौहान, मालू शर्मा भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें