फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकार और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने पर छात्रों को नोटिस

विज्ञापन
केतन कुमार  स्रोत- स्वयं 
विज्ञापन
- आज फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सामने पेश होने के निर्देश
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी ने सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी के मामले में पांच से अधिक छात्रों को नोटिस जारी कर उन्हें फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। छात्रों को सोमवार दोपहर 3:30 बजे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि एक फरवरी, 2026 को फाउंटेन प्लाजा के पास हुई नारेबाजी की घटना की जांच के लिए समिति गठित की गई है। इसी क्रम में संबंधित छात्रों को तलब किया गया है। जिन छात्रों को नोटिस भेजे गए हैं उनमें केतन कुमार, अर्शी शर्मा, आकाश भगत और अंश भी शामिल हैं। नोटिस पाने वाले सभी छात्र जम्मू संभाग में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की स्थापना की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से चल रहे आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। छात्र समय-समय पर प्रदर्शन और विरोध कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। इसमें एनएलयू की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। केतन कुमार ने कहा कि यह एनएलयू आंदोलन को दबाने की कोशिश है। यूनिवर्सिटी सरकार के इशारे पर काम कर रही है। किसी भी तरह के दबाव से आंदोलन रुकेगा नहीं और एनएलयू के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें