फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑनलाइन ठगी से बचने को आईआईटी में बताए आसान तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
- छोटी गलती कैसे बनती है बड़ा नुकसान, असली मामलों से समझाया तरीका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मोबाइल पर एक गलत क्लिक कैसे आपका डेटा या पैसा साफ कर सकता है, इसी को लेकर आईआईटी जम्मू में शनिवार को छात्रों को साइबर ठगी से बचने के आसान तरीके बताए गए। साइबर पुलिस की टीम ने बदलते फ्रॉड के तरीकों और उनसे बचने के सीधे उपाय समझाए।

साइबर पुलिस के इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह सासन ने बताया कि आजकल फर्जी लिंक, कॉल और सोशल मीडिया के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करा सकती है। साइबर पुलिस ने हाल के मामलों के उदाहरण देकर बताया कि ठग किस तरह लोगों को जाल में फंसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों और शिक्षकों ने भी ऑनलाइन सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी से जुड़े सवाल पूछे, जिनका मौके पर जवाब दिया गया। अधिकारियों ने छात्रों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि को तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
-

साइबर ठगी से बचने को बताईं ये सावधानियां -

- अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें

- ओटीपी, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी को न दें

- मोबाइल और लैपटॉप की सुरक्षा सेटिंग अपडेट रखें

- संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत शिकायत करें
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें