फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10वीं व 12वीं परीक्षा की तैयारी पर कड़ा पहरा, स्कूलों के औचक निरीक्षण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : बोर्ड परीक्षा 2026:
विज्ञापन

- पठन-पाठन का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों की कड़ी मॉनिटरिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करने के बाद शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी का जायजा लेने और पठन-पाठन का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों की कड़ी मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुभाष गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कागजी रिपोर्ट पर निर्भर रहने के बजाय खुद धरातल पर उतरकर स्कूलों का औचक निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की हकीकत जांचें।
विभाग द्वारा पहले शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के पाठ्यक्रम और रिवीजन को लेकर विशेष टास्क सौंपे गए थे। अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से उन सभी दिए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट तलब कर ली गई है। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपें। इस रिपोर्ट में विषयवार पाठ्यक्रम की स्थिति, कमजोर विद्यार्थियों के लिए मॉडल पेपर हल कराने का ब्योरा अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कमजोर बच्चों पर रहेगा विशेष ध्यान
अधिकारियों के अनुसार निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा कि 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों की तैयारी किस स्तर पर है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि जो विद्यार्थी प्री-बोर्ड या यूनिट टेस्ट में कम अंक ला रहे हैं, उनकी पहचान कर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएं। साथ ही, बच्चों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें