स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी व सेना के अधिकारी स्रोत सेना
जम्मू। रक्षा सेवाओं में बतौर अधिकारी कैसे शामिल हो सकते हैं, किन-किन प्रतियोगी परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है, प्रवेश प्रक्रिया कैसे होती है इसके प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।
क्रॉस स्वोर्ड्स गनर्स ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय चौकी चौरा के छात्रों को करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा और अन्य प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सेना, नौसेना व वायु सेना में अधिकारी बन सकते हैं। इंट्रो टू ए लाइफ लेस ऑर्डिनरी थीम पर आधारित सत्र हुए। सैन्य अधिकारियों ने छात्रों को अधिकारियों ने सेवा के मूल्यों, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना पर भी विस्तार से बात की। इस दौरान छात्रों ने सवाल पूछे जिससे उन्हें सैन्य जीवन की चुनौतियों एवं अवसरों को बेहतर समझने का मौका मिला। ब्यूरो