फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों को स्थानीय भाषाओं से करवाया रूबरू

विज्ञापन
छात्रों को स्थानीय भाषाओं से करवाया रूबरू
विज्ञापन
- जेयू के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह सभागार में दो दिवसीय भाषा सम्मेलन का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह सभागार में दो दिवसीय जम्मू भाषा सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने जम्मू संभाग में बोली जाने वाली 17 भाषाओं को शामिल करते हुए सम्मेलन कराने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग और हिमालयन एजुकेशन मिशन राजोरी को बधाई दी। वानी ने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं के लिए क्षेत्र की समृद्ध भाषाई विविधता का अन्वेषण और प्रचार करने के नए रास्ते खोलेगी। जम्मू संभाग को विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं वाला एक वास्तविक बहुभाषी क्षेत्र बताते हुए सलाहकार ने प्रसिद्ध कवियों और लेखकों के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने भद्रवाह निवासी स्व. रसा जावेदानी की रचनाओं पर प्रकाश डाला जिनकी कविताओं में चिनाब घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य, जीवन की वास्तविकताओं और संस्कृति का सुंदर चित्रण किया गया है। कश्मीरी और उर्दू साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रसिद्ध कवि और गायक जांबाज किश्तवाड़ी के बारे में भी बात की। इस मौके पर प्रो. असदुल्लाह वानी (भद्रवाही), डाॅ. अब्दुल रशीद मन्हास, डाॅ. प्रीतम सिंह (पंजाबी), डाॅ. कौसर रसूल (कश्मीरी), डाॅ. राजबीर सिंह सोढ़ी (पंजाबी), डाॅ. पुरुषोत्तम (हिंदी), शब्बीर अहमद शब्बीर (कश्मीरी), अमनप्रीत कौर (पंजाबी) में पेपर पढ़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें