फोटो ज्यौडियां सेपीएम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोहल में छात्रों के साथ कमांडिंग अफिसर
अखनूर। दूसरी जम्मू-कश्मीर एनसीसी बटालियन जम्मू के कमांडिंग अफसर कर्नल नवीन शर्मा ने बुधवार को पीएमश्री सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय सोहल का दौरा किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट के साथ संवाद कर उन्हें नशे और अन्य बुराइयों से दूर रहने, पढ़ाई व करियर पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।
उन्होंने कैडेट के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। कर्नल शर्मा ने एएनओ विक्रमजीत सिंह के समर्पण और एनसीसी कैडेट में सहयोग, एकता, अनुशासन की भावना विकसित करने के प्रयासों की सराहना की। उनके साथ सूबेदार मेजर रविंदर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कैडेट से बातचीत कर उन्हें अनुशासन और समर्पण की भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। संवाद