डिस्प्ले योर टेलेंट का पोस्टर जारी करते हुए
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने वीसी प्रो. उमेश राय ने छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा उत्सवों की एक शृंखला में डिस्प्ले योर टैलेंट जोनल 2025 का पोस्टर जारी किया। पहला क्षेत्रीय कार्यक्रम छह नवंबर राजकीय महिला महाविद्यालय परेड में शुरू होगा। कार्यक्रम नवंबर और दिसंबर तक जारी रहेंगे। अंतर-क्षेत्रीय प्रदर्शन अपनी प्रतिभा दिसंबर के मध्य में जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जहां सभी क्षेत्रों के विजेता अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने और शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक साथ आएंगे।
इस मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय सांस्कृतिक कैलेंडर का जारी किया। कहा कि डिस्प्ले योर टैलेंट एक वार्षिक मेगा इवेंट है। जिसमें संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला और साहित्यिक गतिविधियों में प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता न केवल सांस्कृतिक पहचान अर्जित करते हैं, बल्कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय उत्तरी क्षेत्र और राष्ट्रीय युवा उत्सवों में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। ब्यूरो