फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: इग्नू में प्रोजेक्ट और शोध रिपोर्ट अब ऑनलाइन जमा करनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार क्रेडिट तक के प्रोजेक्ट के लिए 300 रुपये, इससे अधिक के लिए 500 रुपये शुल्क
विज्ञापन


- 30 नवंबर तक करना होगा अपलोड

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट, शोध रिपोर्ट, फील्ड वर्क जर्नल और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। विद्यार्थियों को अपनी रिपोर्ट इग्नू के ऑनलाइन प्रोजेक्ट पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि विशेष छूट वाले कार्यक्रमों को छोड़कर क्षेत्रीय केंद्रों या मुख्यालय में रिपोर्ट की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जम्मू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट जमा करने से पहले उसका मूल्यांकन शुल्क भी देना होगा। चार क्रेडिट तक के प्रोजेक्ट के लिए 300 रुपये और चार क्रेडिट से अधिक के प्रोजेक्ट के लिए 500 रुपये शुल्क तय किया गया है। यह शुल्क इग्नू समर्थ पोर्टल या सत्रांत परीक्षा के आवेदन के साथ जमा किया जा सकता है। विद्यार्थियों को शुल्क जमा करने की रसीद संभालकर रखनी होगी और उसे रिपोर्ट के साथ अपलोड करना होगा। विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज एक ही पीडीएफ फाइल में सही क्रम से लगाने होंगे। इनमें शीर्षक पृष्ठ, मंजूर किए गए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव, गाइड का प्रमाणपत्र, मौलिकता प्रमाणपत्र और शुल्क की रसीद शामिल हैं। अधूरी फाइल या अलग-अलग दस्तावेजों को बिना सही क्रम के अपलोड करने पर आवेदन खारिज हो सकता है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए 30 नवंबर 2026 से पहले ही अपनी रिपोर्ट अपलोड कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें