फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बोर्ड परीक्षा से पहले दूर होगा गणित का डर, छात्रों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
- विशेष प्रशिक्षण के बाद अब कक्षाओं में टिप्स और ट्रिक्स से शिक्षक दूर करेंगे बच्चों की झिझक
विज्ञापन

- पीएमश्री व अन्य सरकारी स्कूलों में दिए गए विशेष टास्क
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अर्ध वार्षिक और वार्षिक परीक्षा नजदीक आते ही अक्सर विद्यार्थियों में गणित विषय को लेकर एक अनजाना डर सताने लगता है। इसी खौफ को दूर करने और छात्रों के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक बच्चों के मन से गणित का फोबिया दूर करेंगे। विभाग की ओर से शिक्षकों को विशेष टास्क दिया गया है, ताकि छात्र परीक्षा में बिना भय के गणित के सवालों को चुटकियों में हल कर सकें। इसके लिए पीएम-श्री व अन्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, अब विशेष टास्क के अनुसार बच्चों की तैयारी करानी होगी।
यह व्यवस्था मुख्य रूप से पीएमश्री और राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों में लागू की जा रही है। इसका सीधा लाभ 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेगा, जो आने वाली बोर्ड और होम परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


अभ्यास और शॉर्टकट ट्रिक्स पर रहेगा जोर
शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमजोर छात्रों की पहचान करें और उन्हें अतिरिक्त समय दें। क्लास में बुनियादी अवधारणाओं (बेसिक कॉन्सेप्ट्स) को स्पष्ट करने के साथ-साथ सवालों को हल करने की आसान और समय बचाने वाली शॉर्टकट ट्रिक्स भी बताई जाएंगी। नियमित प्रैक्टिस सेट और मॉडल पेपर्स के जरिए छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया जाएगा, ताकि वे परीक्षा में घबराएं नहीं।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों का रिजल्ट अच्छा रहे, इसके लिए न सिर्फ गणित बल्कि दूसरे विषयों को पढ़ाने और छात्र-छात्राओं को तैयार करने के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दिलाई गई है। अब इसी आधार पर स्कूलों में शिक्षक पढ़ाई करा रहें हैं। समय समय पर इसका फीडबैक भी लिया जा रहा है।
- सुभाष गुप्ता, सीईओ शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें