फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारत दर्शन यात्रा पर छात्रों के दल को किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम (भारत दर्शन यात्रा) का आयोजन 160वीं बटालियन नगरोटा द्वारा किया गया है। 12 से 16 दिसंबर तक यह भ्रमण होगा। मंगलवार को इसमें शामिल दल को जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। दल दिल्ली से होते हुए अहमदाबाद तक जाएगा। इस दौरे में राजकीय गर्ल्स मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कंडोली नगरोटा के दो शिक्षण कर्मचारियों के साथ 15 छात्र हैं। छात्र अहमदाबाद में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण करेंगे। कांकरिया झील, स्वामीनारायण मंदिर, साइंस सिटी, पशु चिड़ियाघर, साबरमती आश्रम आदि और नई दिल्ली में लक्ष्मी नारायण मंदिर, कुतुबमीनार, लाल किला, राजघाट, लोटस टेंपल, इंडिया गेट, श्री बालाजी मंदिर दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन

45 दिनों के वोकेशनल कोर्स का समापन
जम्मू। सीआरपीएफ की 160वीं बटालियन नगरोटा के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत 45 दिनों का वोकेशनल कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर का प्रशिक्षण दिया गया। निट्स पॉलिटेक्निक इंदिरा नगर मीरांसाहिब में कार्यक्रम का समापन हुआ। निट्स के प्रिंसिपल सविंद्र गुप्ता, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें