बसपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जम्मू पहुंचे दर्शन राणा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ: स्रोत बसपा
जम्मू पहुंचने पर हुआ स्वागत, कहा - पिछड़े परिवारों के हित के लिए करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बहुजन समाज पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में जम्मू के दर्शन राणा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि करीब एक महीना पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोमराज का देहांत हो गया था। उनके देहांत के बाद पद खाली था। मंगलवार को जम्मू पहुंचने पर दर्शन राणा का जोरदार स्वागत हुआ। रेलवे स्टेशन जम्मू से पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। राणा सबसे पहले डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्थल पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी जम्मू-कश्मीर में ऐसे पिछड़े परिवार हैं, जिनकी सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए उनका प्रयास होगा कि इन परिवारों को अधिकार दिलाया जाए और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया जाए। पूर्व प्रधान सोमराज को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं से जम्मू-कश्मीर में आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा। मौके पर चरणजीत चरगोत्रा, हरि चंद थापा, शशि भूषण थापा, गौरव तिलक राज भगत, राजा सिंह और बिशन दास भगत आदि मौजूद रहे।