फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 11वीं में भी बेटियों का परचम, 53% विद्यार्थी उत्तीर्ण, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट

Tue, 11 Jul 2023 10:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

11वीं कक्षा में इस बार 53 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। 139431 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 73471 उत्तीर्ण हैं। 10260 असफल और 55700 रि-अपीयर रहे हैं। 57 प्रतिशत छात्राओं और 49 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। 
विज्ञापन
result - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 11वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 53 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं। 139431 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 73471 उत्तीर्ण हैं। 10260 असफल और 55700 रि-अपीयर रहे हैं। 57 प्रतिशत छात्राओं और 49 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। 

विज्ञापन


एक सामान शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने के बाद पहली बार 11वीं कक्षा की परीक्षा जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में एक साथ ली गई। परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में पॉलिटिकल साइंस का परिणाम सबसे कम 49 प्रतिशत रहा है, जबकि इंग्लिश साहित्य का 94 प्रतिशत रहा। 21499 विद्यार्थियों ने डिस्टिंकशन, 33845 ने प्रथम श्रेणी, 16886 ने द्वितीय श्रेणी, 1220 ने तीसरी श्रेणी में परीक्षा पास की। 

53 विद्यार्थियों की परीक्षा रद्द की गई, जबकि 11 को अयोग्य घोषित कर दिया गया। विषय वार की बात करें तो चार विषयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। इंग्लिश संकाय का परिणाम 77 प्रतिशत, हिंदी का 60 प्रतिशत, उर्दू 63 प्रतिशत, इकोनॉमिक्स का 56 प्रतिशत, जियोग्राफी 71 प्रतिशत, एजुकेशन 67 प्रतिशत, गणित 81 प्रतिशत, फिजिक्स 79 प्रतिशत, कैमिस्ट्री 79 प्रतिशत, बायोलॉजी 84 प्रतिशत, इतिहास 51 प्रतिशत परिणाम रहा है। 2022 में समर और विंटर जोन का अलग-अलग परिणाम जारी हुआ था। समर जोन का परिणाम 66 प्रतिशत रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें