फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्राइवेट परीक्षार्थियों की 27 से शुरू होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईपी के तहत परेड कॉलेज में यूजी तीसरे सेमेस्टर की रिवाइज्ड डेटशीट जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत प्राइवेट परीक्षार्थियों की चार वर्षीय यूजी प्रोग्राम की परीक्षा 27 अक्तूबर से होगी। इस प्रोग्राम के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षार्थियों के लिए सरकारी महिला कॉलेज परेड की ओर से रिवाइज्ड डेट शीट जारी की गई है।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रवेंद्र कुमार टिक्कू की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी विषयों की मल्टी डिसिप्लिनरी परीक्षा 27 को होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर को सभी मेजर-1 विषयों और तीन नवंबर को मेजर-2 विषयों की परीक्षा होगी। शुक्रवार सात नवंबर को सभी माइनर विषयों की परीक्षा होगी। आगामी 11 नवंबर को क्षमता संवर्द्धन कोर्सों की परीक्षा होगी। आगामी 14 नवंबर को वैल्यू एडेड कोर्सों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा के संबंध में कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं। जैसे किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें अपने साथ रोल नंबर स्लिप ले जाना जरूरी होगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को केवल नीले इंक पेन या बाल पेन के इस्तेमाल की ही इजाजत होगी। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी सरकारी महिला कॉलेज परेड की आधिकारिक वेबसाइट www.gcwparade.in या www.womencollegeparade.in पर जाकर ली जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें