- जम्मू-संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक विद्यार्थी व 40 चित्रकारों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। संस्कृति मंंत्रालय भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से शुक्रवार को अभिनव थिएटर में विकसित भारत के रंग कला केंद्र के संग का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जम्मू-संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से स्कूली बच्चों और चित्रकारों ने कैनवास पर अपनी कलाकृतियों को उकेरा।
उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कार्यक्रम अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज व पेशेवर चित्रकारों को शामिल किया गया है। इनमें 500 से अधिक कॉलेजों व स्कूलों के विद्यार्थी हैं और 35 से अधिक चित्रकार हैं। भारतीय कला संगम के सदस्य ने रमेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन विकसित भारत के रंग कला के संग पर आधारित है जो संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तहत चलाया गया। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम कला संस्कृति को ही नहीं बल्कि स्कूली बच्चों के उत्साह को भी बढ़ावा मिलता है। आईडीपीएल जम्मू स्कूल की छात्रा हरनीति कौर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुझे शामिल होकर मुझे बहुत अच्छा लगा। इसमें एक-दूसरे से कला सीखने का मौका मिल रहा है।