राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच साल पूरे होने पर दिल्ली में शिक्षा सम्मेलन में की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में हुए अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में प्रदेश की शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी के तहत जम्मू-कश्मीर में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बताया कि पैगाम मेले के अंतर्गत अकेले कश्मीर घाटी में लगभग 400 कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित किया गया
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पैगाम के जरिए 42 हजार से अधिक छात्रों, तीन हजार से अधिक शिक्षकों और संस्थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इनमें के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। प्रदेश में शिक्षा का परिदृश्य बदलने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर के स्कूली शिक्षा सचिव राम निवास शर्मा ने एनईपी के प्रभावी और समय पर कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारी साझा की। उनके साथ कश्मीर के स्कूली शिक्षा निदेशक डॉ. जीएन इटू भी मौजूद रहे।