फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेजों में छात्रों तक पहुंच बढ़ाएगी एबीवीपी, नए नेतृत्व पर जोर

विज्ञापन
बैठक के फैसलों की जानकारी देते प्रदेश सचिव सनक श्रीवत्स   स्रोत - अमर उजाला 
विज्ञापन
नोट - फोटो अटैच है
विज्ञापन


- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के शिक्षण संस्थानों में संपर्क बढ़ाने और अधिक छात्रों को जोड़ने की तैयारी

- कठुआ में दो दिवसीय बैठक में संगठन के विस्तार और जिम्मेदारियां बांटने पर चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को जोड़ने पर जोर देगी। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में संपर्क बढ़ाने और नए छात्र नेताओं को आगे लाने पर काम किया जाएगा। कठुआ में रविवार और सोमवार को हुई परिषद की दो दिवसीय राज्य कार्यसमिति की बैठक में संगठन के विस्तार और आगे की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक में स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जिम्मेदारी देकर नेतृत्व के अवसर देने पर जोर दिया गया। बैठक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। परिषद के उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री गौरव अत्री ने मतदाता सूचियों को सही रखने और चुनाव प्रक्रिया में लोगों का भरोसा बनाए रखने के महत्व पर बात रखी।परिषद के राज्य उपाध्यक्ष लोकिंदर सिंह ने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राज्य सचिव सन्नक श्रीवत्स ने छात्रों से लगातार संपर्क बनाए रखने और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम करने पर जोर दिया। वहीं, राज्य संगठन मंत्री तिलक ठाकुर ने संगठन में अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखने की बात कही। बैठक में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में संगठन का विस्तार करने और अधिक छात्रों को जोड़ने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें