फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में सुधार के हों प्रयोग: शिक्षा मंत्री

Sun, 08 Mar 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने विभाग के अधिकारियों से विभाग के कार्यशैली को पटरी पर लाने के लिए अभिनव प्रयोगों की जरूरत पर जोर दिया है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग की कार्यशैली का जायजा लेते हुए कहा कि अधिकारियों को शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भरसक प्रयास करने चाहिएं।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से स्कूलों में तैनात शिक्षकों की रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से ही स्कूलों में स्टाफ तैनात किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्सों में शिक्षकों की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाए, ताकि समय की जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया हो सके।

इस अवसर पर फैसला लिया गया कि इस वर्ष से इग्नू की ओर से करवाए जाने वाले बीएड कोर्स में सेवारत शिक्षकों के पहले बैच को भेजा जाए। उन्होंने स्कूली शिक्षा निदेशक कश्मीर और जम्मू को निर्देश दिया कि वे निजी तौर से पर सुनिश्चित करें कि शिक्षकों के नियमित आधार पर प्रशिक्षण कोर्स होते रहे। आयुक्त सचिव शालीन काबरा ने इस अवसर पर मंत्री को विभाग की कार्यशैली की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें