फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए सप्लाई रोकना, जागरूकता और पुनर्वास तीनों एक साथ जरूरी : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू विवि में नशा मुक्त भारत पर बनी डॉक्यूमेंट्री और कोलाज प्रदर्शनी का किया अनावरण
विज्ञापन


- बोले- हर विभाग और जम्मू संभाग के शिक्षण संस्थानों में दिखाई जाए डॉक्यूमेंट्री





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। नशे के खिलाफ लड़ाई में सप्लाई रोकने के साथ लोगों को जागरूक करना और नशे की चपेट में आए लोगों को फिर से सामान्य जीवन से जोड़ना भी जरूरी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को लोकभवन में जम्मू विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर बनी डॉक्यूमेंट्री और कोलाज प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा, जागरूकता और संवेदना नशे के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार हैं।







उपराज्यपाल ने कहा कि नशे की तस्करी का संबंध नार्को-टेररिज्म से भी है। इसलिए नशे की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ना शांति और सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने 2020 में शुरू किए गए नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान का जिक्र किया। इसी कड़ी में इस साल 100 दिन का अभियान शुरू किया गया, जो गांवों, स्कूलों, विश्वविद्यालयों और परिवारों तक पहुंचा।
विज्ञापन

पदयात्राओं और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की गई।उन्होंने 2026 में शुरू की गई नशे से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सामाजिक-आर्थिक मदद की योजना के बारे में भी बताया। उपराज्यपाल ने विवि के विद्यार्थियों से अपने साथियों के बीच नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, नशे को लेकर गलत धारणाओं को दूर करने और इसकी समस्या से जूझ रहे लोगों का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन






एलजी ने आगे कहा कि जम्मू विवि और दूसरे शिक्षण संस्थानों के परिसरों को नशा मुक्त बनाना बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विवि की डॉक्यूमेंट्री हर विभाग में दिखाई जाएगी और जम्मू संभाग के दूसरे शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंचाई जाएगी। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. उमेश राय, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. जेपी सिंह जूरेल, डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोह्मित्रा, रजिस्ट्रार डॉ. नीरज शर्मा, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें