फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। गवर्नमेंट हाई स्कूल दलेऊ की इमारत पर छत डालने को लेकर सैकड़ों प्रदर्शनकारी चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। सूचना पर बिलावर के डिप्टी सीईओ चमनलाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया के जल्द ही इमारत की छत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थानीय सरपंच सहित प्रदर्शनकारी धरना-प्रदर्शन स्थल से हट गए और लोगों ने भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया। बता दें सरपंच मक्खन जमोडिया के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों की मांग थी कि जब तक इमारत की छत का काम शुरू नहीं किया जाता तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द इमारत की छत का काम शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें