फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षकों के सहारे कार्थोली ध्यान सर स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने और बच्चों का दाखिला बड़ाने का सरकार प्रयास तो कर रही है। बावजूद इसके बाड़ी ब्राह्मणा की लोअर कार्थोली पंचायत के अंतर्गत आते सरकारी प्राइमरी स्कूल कार्थोली ध्यान सर में शिक्षकों की कमी चल रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। यहां 61 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इनको पढ़ाने के लिए दो ही शिक्षक हैं। एक कक्षा में पांच विषय होते हैं और पांच कक्षाओं के कुल 25 विषय हो जाते हैं, जिनको पढ़ाने का जिम्मा मात्र दो अध्यापकों पर है। यहां पर एक टीचर को स्कूल के अन्य कार्यों, जैसे मिड-डे मील और शिक्षा विभाग की अन्य रिपोर्ट तैयार करने में ही दिन निकल जाता है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 61 बच्चों पर एक ही शिक्षक ध्यान दे पाता है, जिससे बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ऐसे में बच्चों का भविष्य खतरे में है, जिसे लेकर बच्चों के अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन

विभाग को कई बार लिखा, तीन अध्यापकों की जरूरत : स्कूल इंचार्ज
स्कूल इंचार्ज रेनू ने बताया कि स्कूल में पहले तीन अध्यापक थे, जिनमें एक अटैचमेंट पर चल रहा था। लेकिन डायरेक्टर ऑफिस से सभी अटैचमेंट को हटाने का फैसला लिया था। तब से लेकर आज तक स्कूल में एक टीचर की कमी है। जिसको लेकर हमने भी विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि 61 बच्चों को पढ़ाने के लिए कम से कम तीन अध्यापक स्कूल में उपलब्ध होने चाहिए। इंचार्ज ने कहा कि स्कूल में मिड-डे मील बनाने के लिए दो कुक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें