जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रभारी हेडमास्टर के रूप में 105 मास्टर्स की नियुक्ति कर तबादला कर दिया है। इसमें जम्मू से सुनीता देवी को गवर्नमेंट हाई स्कूल (जीएचएस) हरिपुर से हाई स्कूल (एचएस) सांधी, सुमन शर्मा को मिडिल स्कूल (एमएस) छन्नी हिम्मत से जीएचएस ज्यौड़ियां, स्वर्णलता को एचएसएस पलौड़ा से एचएस कोटे गढ़ी में तैनात किया गया है।
इसके अलावा सुमन बाला को एचएस किशनपुर से एचएस सुमेह, कमल किशोर को एचएस रायपुर से एचएस गुड़ा मन्हासा, अमरपाल कौर को जीएचएस चक जरालन से एचएस बियासपुर, सुदर्शन कुमारी शर्मा एमएस परगवाल से एचएस मरजाली, ऊषा कुमारी को जीएचएसएस आरएस पुरा से एचएस कनयाला, रमेश कुमारी को जीएचएस गांधीनगर से एचएस घरखाल, वीरता दत्ता को जीएचएस दोमाना से एचएस घराताल, सरोज बाला को एमएस धार धरोचन से एचएस भलवाल ब्राह्मणा में नियुक्त किया है। इसी तरह से दुर्गा दास को एमएस चन्नीताना से एचएस इंद (रामबन), रानो देवी को एचएस पाखिंया से एचएस खंगरेल, कुलदीप राज एचएसएस खड़ा से एचएस तिरगाम (रामबन), कौसर परवीन को एसएस कासिम नगर से एचएस बेला जमाना, चंपा देवी एमएस दुब करम दीन से एसएस सिंबली में लगाया गया।
दूसरी ओर पुंछ से 10, कठुआ से 39, राजोरी से 31, सांबा से 6, रियासी से 1 और उधमपुर से 2 मास्टरों को प्रभारी हेडमास्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।
............................................
69 प्रभारी हेडमास्टरों का तबादला
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के सुचारु संचालन के लिए प्रभारी हेडमास्टरों का तबादला किया है। इसमें विभिन्न जिलों के 69 प्रभारी हेडमास्टरों को इधर से उधर किया गया है। जारी किए गए निर्देश के अनुसार प्रभारी हेडमास्टरों को जल्द ही नई पोस्टिंग वाली जगह पर ज्वाइन करने को कहा गया है। ब्यूरो