फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर यूजीसी करवाएगी चार दिवसीय कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 22 जुलाई से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) चार दिवसीय कार्यक्रम करवाएगा। इसमें आत्म निर्भर भारत, विश्वगुरु भारत, और उनसुंग हीरोज ऑफ इंडिया विषय पर आठ प्रकार की शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इसमें ओडिशा, भरत नाट्यम, कथक, मनीपुरी, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, सत्रिया और कथकली नृत्य शामिल होंगे।
विज्ञापन

यूजीसी के सचिव रजनीश शुक्ल के जारी आदेश में बताया गया कि देश भर के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को इस समारोह में शामिल होना जरूरी है। इसके लिए आयोग की साइट पर लिंक उपलब्ध करवाया गया है।
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि यूजीसी की ओर से भारतीय शास्त्रीय नृत्य केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम डांस ऑफ इंडिया एट दि रेट 75 में भागीदारी के लिए निर्देशित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की कलात्मक अभिरुचि का विकास होगा। इससे विद्यार्थी अपने देश के इतिहास, कला और संस्कृति से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें