जम्मू। प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार देखने को मिल रहा है। उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (जीआईआर) राष्ट्रीय औसत से 5.3 प्रतिशत अधिक है। प्रति लाख जनसंख्या पर 18 से 23 आयुवर्ग पर कालेजों की संख्या 26 है। हालांकि जीआईआर और कॉलेजों की संख्या के मामले में पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल से काफी पीछे है।
शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) की 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। 2018-19 की रिपोर्ट पिछले वर्ष जारी हुई थी, जिसमें जीआईआर 30.9 था जो इस बार जारी रिपोर्ट यानी 2019-2020 में बढ़कर 32.4 हो गया है, यानी 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। छात्रों का अनुपात 31.7 है, जबकि छात्राओं का 32.2 है, यानी की लड़कों से ज्यादा लड़कियां उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ रही हैं। उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति के बच्चों का कुल अनुपात 20.3 है। इसमें छात्रों का 17.3, छात्राओं का 23.6 अनुपात है। अनुसूचित जनजाति का कुल अनुपात 31.1 है, जिसमें 23.0 छात्र और 19.2 छात्राएं है
प्रदेश में कुल 313 कॉलेज
प्रदेश में कुल 15 विश्वविद्यालय हैं। प्राइवेट और सरकारी मिलाकर 313 कॉलेज हैं। इसमें 166 सरकारी, 147 प्राइवेट, 21 निजी सहायता प्राप्त और 121 बिन निजी सहायता प्राप्त कॉलेज हैं।