फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की परीक्षा पर फैसला नहीं, स्कूलों ने शुरू की 12वीं की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ग्यारहवीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है कि परीक्षा होगी या छात्रों को अगली क्लास में प्रमोट किया जाएगा। दूसरी तरफ कई निजी स्कूलों ने 12वीं की ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निजी स्कूल नियमित रूप से 12वीं की ऑनलाइन क्लासेज लगा रहे हैं और यहां तक कि फीस भी मांग रहे हैं। कोरोना के कारण सरकार ने समर जोन में 11वीं की बोर्ड परीक्षा को स्थगित किया था। परीक्षा स्थगित करने के एक महीने बाद भी बोर्ड ये तय नहीं कर पाया है कि आखिर परीक्षा का किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मिलता है कि सरकार से इस संबंध में बात चल रही है और अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। इसका असर 11वीं कक्षा के बच्चों पर पड़ रहा है, क्योंकि बच्चे 11वीं की पढ़ाई करने की बजाय 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने कहा कि स्कूल हमें कह रहे हैं आपको अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा, अब 12वीं की पढ़ाई पर फोकस करो। इसके साथ निजी स्कूल बच्चों से फीस भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें