फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के पुस्तकालयों में अब मिलेगी विषयवार रेफरेंस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के पुस्तकालयों में अब विद्यार्थियों को विषयवार रेफरेंस बुक मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग अब हर स्कूल के पुस्तकालय में हर विषय की पांच-पांच रेफरेंस बुक उपलब्ध करवाएगा। अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों को पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ दस दिसंबर को एक बैठक भी करेंगे। बैठक में पुस्तकालयों से जुड़े विभिन्न विषय पर चर्चा भी होगी, जिसमें पुस्तकें खरीदने, पुस्तकालय गतिविधियों को बढ़ाने और केंद्र सरकार ग्रांट हासिल करने पर काम होगा। प्रदेश के पांच सौ के करीब हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में पुस्तकालय है। हालांकि 2015 के बाद शुरू हुए स्कूलों में पुस्तकालय नाममात्र है। ऐसे विभाग में पुस्तकालय के लिए बुनियादी ढांचा बनाने के साथ पुस्तकों की उपलब्धता पर काम करेगा। वर्तमान में चल रही पुस्तकालयों में अच्छी रेफरेंस बुक नहीं हैं। अब विभाग एस चांद सहित अन्य लेखकों की रेफरेंस बुक उपलब्ध करवाएगा। दस दिसंबर को होने वाली बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से अक्तूबर में जारी आदेश के तहत हो रही है, जिसमें मंत्रालय ने पुस्तकालय को बढ़ावा देने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें