जम्मू। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष रोहित शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे बाबा जित्तो भवन, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट) जम्मू में देववाणी संस्कृत पर व्याख्यान, कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार वितरण व मोबाइल गुरुकुल का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी विश्वात्मा नंद सरस्वती महाराज शामिल होंगे।
ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि हाल ही में वेयर हाउस को संस्कृत बाजार बनाया गया था। ऐसे आयोजनों से संस्कृत प्रेमियों का मनोबल बढ़ेगा। इस दौरान प्रबोध शर्मा मौजूद रहे। बता दें कि देववाणी संस्कृत के विद्वान स्व. डॉ. उत्तम चंद्र पाठक शास्त्री के जन्मशताब्दी के अवसर पर संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए घर-घर तक संस्कृत को बढ़ावा दिया जा रहा है। ब्यूरो