फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन के जम्मू-कश्मीर टॉपर आरिश बोले: तैयारी में सोशल मीडिया भी काम आया

Tue, 09 Mar 2021 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा के फरवरी 2021 सत्र का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

जेईई मेन परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के टॉपर आरिश टिक्कू का कहना है कि परीक्षा के लिए साल भर कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बिना किसी रुकावट आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई की। सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया, लेकिन उसके सकारात्मक पक्ष को ही अपनाया। यूट्यूब पर उपलब्ध विभिन्न विषयों के लेक्चर भी तैयारी में काम आए।

विज्ञापन


जेईई मेन्स का परिणाम जारी होने के बाद जीजीएम साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रवींद्र टिक्कू के इकलौते बेटे आरिष ने बातचीत में कहा - मैंने कोरोना काल का बेहतर सदुपयोग किया। ऑनलाइन कक्षाओं का भरपूर उपयोग किया। मेरा लक्ष्य आईआईटी में दाखिला लेकर अव्वल टेक्नोक्रेट बनना है। 

कहा कि तैयारी में माता-पिता का भरपूर सहयोग रहा। पिता जरूर कॉलेज के कामों में थोड़े व्यस्त रहे, लेकिन विज्ञान से स्नातक मां सुषमा राजदान ने पूरा सहयोग किया। दसवीं की पढ़ाई केसी इंटरनेशनल से करने के बाद 12वीं की पढ़ाई केसी पब्लिक स्कूल से की। 
विज्ञापन


पहले ही प्रयास में सफल होने वाले आरिश ने बताया कि विद्या मंदिर क्लासेज से कोचिंग हासिल की। प्रो. टिक्कू मूल रूप से दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हैं, लेकिन पिछले 30 साल से वे जम्मू में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें