फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के छात्रों को भी मास प्रमोशन दे जेयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक (यूजी) की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने क्लस्टर विश्वविद्यालय की तर्ज पर मास प्रमोशन की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के कोरोना महामारी के कारण पेपर नहीं हो पाएं है। उनकी पढ़ाई भी बाधित हुई है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को अगले सप्ताह तक का समय दिया है।
विज्ञापन

छात्र जतिन ने बताया कि क्लस्टर विश्वविद्यालय ने यूजी के सभी छात्रों को मास प्रमोशन दी है। सौरभ शर्मा ने बताया कि पीजी के लिए आवेदन फार्म शुरू हो गए हैं, लेकिन उनका पांचवें सेमेस्टर का एक विषय रहता है। अगर कोरोना न होता तो उनका यह पेपर बहुत पहले आयोजित हो जाता और वह पेपर पास कर पीजी के लिए आवेदन फार्म भरते, लेकिन पेपर नहीं होने के कारण वे पीजी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने मांग की कि यूजी के सभी छात्रों को मास प्रमोशन दी जाए। नेहा भगत ने बताया कि कुछ छात्रों का एक विषय रहने से उनका दाखिला नहीं हो पाया है।
अन्य छात्रों ने बताया कि बीते दिनों जनरल डिग्री के दूसरे सत्र के छात्रों की परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं, लेकिन उसमें कुछ छात्रों का रिजल्ट लिस्ट में नाम ही नहीं है। ढेड साल हो बीत गया है, लेकिन बीएससी नर्सिंग के प्रथम सत्र के छात्रों की परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी नहीं हुई है। बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने जम्मू विवि से मांग की कि उनकी ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जाएं। इस दौरान नेहा कतल, मुस्कान, हरितिका शर्मा, आस्तिक जलोत्रा, विनय शर्मा, मंजूर, सिमरन, शिवानी, नेहा भगत, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें