जम्मू। कोरोना की थमती रफ्तार के बीच जम्मू विश्वविद्यालय में फिर से रौनक लौटनी शुरू हो गई है। यूजी के तीसरे वर्ष के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में दिन प्रतिदिन छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी जम्मू विश्वविद्यालय पहुंचे।
विद्यार्थियों ने बताया कि कोरोना के समय में उन्हें मास प्रमोशन दी गई थी, इसी संबंध में वे लोग मार्कशीट की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया पोस्ट ग्रेजुएट के लिए दाखिले 19 दिसंबर से शुरू होंगे। इसके लिए छात्रों के पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट होनी आवश्यक है। छात्रों ने बताया कि दूसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्टर के डिस्टेंस छात्रों केपरिणाम अभी तक जारी नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय पहुंचीं यूजी की छात्रा वंदना देवी ने बताया कि उनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। अगर रिजल्ट जल्दी जारी किया जाता है तो मैं 19 तारीख से शुरू होने वाली पीजी के एडमिशन में फार्म भर सकती हैं।