उपमंडल के दूरदराज भांजल भटवाल की सरपंच सरपंच ललिता देवी ने हाई स्कूल में रिक्त पड़े पद भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल में नौ पद रिक्त पड़े हैं। इसकी वजह सेविद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
सरपंच के अनुसार स्कूल में कुल तेरह पद हैं। इनमें से नौ खाली हैं। वर्तमान में मास्टर ग्रेड के चार पद, अध्यापकों के दो पद, एक लैब अटेंडेंट, एक दफ्तरी के पद रिक्त हैं। सरपंच ने बताया कि स्कूल में 190 विद्यार्थी हैं। अध्यापकों की कमी के चलते इनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।
सरपंच ललिता देवी का कहना है कि इस मामले को वह कई बार उपायुक्त के अलावा शिक्षा विभाग के सीईओ के संज्ञान में ला चुकी हैं। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द भांजल बटवाल हाई स्कूल में रिक्त पड़े पद भरे जाएं, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो। संवाद