उपमंडल की अपर धार डुगनू पंचायत में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के पास पेड़ से झूलता बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार अपर धार डुगनू पंचायत के माजरू के वार्ड नौ निवासी विक्रम वर्मा को जब परिवार के सदस्यों ने घर में नहीं देखा, तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। मंगलवार सुबह छह बजे शव घर के पास देखे जाने के बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। संवाद