फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरईटी शिक्षकों को शादी व स्वास्थ्य के आधार पर मिल सकता है तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग में तैनात आरईटी शिक्षकों को शादी और स्वास्थ्य आधार पर ही तबादला मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग उनके लिए कोई व्यापक तबादला नीति नहीं बना रही है। शिक्षा मंत्री स्कीना इत्तू ने कहा कि आरईटी शिक्षकों के तबादले के लिए 2009 में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की सरकार में केबिन के फैसले में बात हुई थी। उन्होंने कहा कि बतौर शिक्षा मंत्री मेरा मानना है कि आरईटी शिक्षकों को दूरदराज इलाकों में बच्चों को पढ़ाने के लिए रोजगर दिया है। हालांकि सरकार इसमें बीच का रास्ता निकाल रही है। इसमें दो प्रमुख बातों पर गौर किया जा रहा है। आरईटीओ शादी के आधार पर शायद तबादला कर दे हालांकि इस पर विभाग विचार- विमर्श कर रहा है। वहीं स्वास्थ्य आधार पर भी तबादले को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार ने 572 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इससे शिक्षकों की कमी कुछ हद तक पूरी होगी और साथ ही युवाओं को भी रोजगार मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

-
दूरदराज क्षेत्रों के लिए 300 डाक्टर तैनात किए गए : सकीना
जम्मू। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जम्मू कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बदलने के लिए मौजूदा संसाधनों और सुविधाओं को उन्नत बनाना है। सरकार ने दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य सेवा संबंधी जरूरतों का पूरा करने के लिए लगभग 300 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार इन मुद्दों को हल करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। आम जनता की सुविधा के लिए उप-जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जम्मू और कश्मीर में कैथ लैब चालू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें