मिडिल स्कूल मट्टू का अधिकारियों ने किया दौरा जल्द समाधान का दिया आश्वासन
ज्यौड़ियां। ब्लाक विकास विभाग खौड़ के अधिकारी वरुण चौधरी ने सोमवार को बीडीसी अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ तथा पंचायत सचिव भान सिंह चौधरी के साथ मिडिल स्कूल मट्टू का दौरा कर परिसर में भरे पानी के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंच तरसेम सिंह, शिक्षा विभाग की विलेज एजुकेशन कमेटी के सदस्य सतपाल चौधरी, नंबरदार खैरू राम चौधरी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। बलबीर सिंह भाऊ तथा बीडीओ वरुण चौधरी ने बच्चों , स्टाफ तथा गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि स्कूल परिसर में जमा पानी की जल्द निकासी कर परिसर को साफ किया जाएगा। आश्वासन मिलने के पश्चात बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी। बता दें कि स्कूल परिसर में कुछ दिन से बारिश का पानी जमा है। बच्चों को काफी मुश्किलाें का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों ने शनिवार को कक्षाओं का भी बहिष्कार किया। संवाद