फेल छात्रों ने रामगढ़ मार्ग बंद कर किया प्रदर्शन।
रामगढ़। हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा का परिणाम आने से छात्रों के पसीने छूट गए हैं। यहां के 11वीं कक्षा में कुल 237 छात्र हैं, जिसमें 40 छात्र ही पास हुए हैं। जो छात्र फेल हुए उन्होंने सोमवार को परिजनों को साथ लेकर रामगढ़ के मुख्य बाजरा में शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे सड़क को बंद रखा।
छात्रों ने शिक्षा विभाग पर आरोप लगाया कि हमें जानबूझ कर फेल किया गया है। हमें अपने आप पर भरोसा है कि हमने कड़ी मेहनत करके 11वीं कक्षा की परीक्षा दी है। हम शिक्षा विभाग से मांग करते है कि हमारे पेपरों को निकाला जाए और दोबारा से चेकिंग हो। हमें भी पता चले कि किस की गलती है। हम सभी छात्र बॉर्डर क्षेत्र के हैं, हमारे माता-पिता के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो हमें निजी स्कूलों में डाल सकें। पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं थे। करीब तीन घंटे तक छात्र और उनके परिजन सड़क पर बैठे रहे। रामगढ़ के मुख्य बाजरा में लगे जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।