फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे का झांसा, करोड़ों का खेल: एसएसबी जवानों से लेकर आम लोगों तक को लगाया चूना, आठ ठिकानों पर ईडी का छापा

Fri, 27 Nov 2026 10:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

ईडी ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के आठ ठिकानों पर छापा मारा। पूर्व एसएसबी कर्मी गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों पर जवानों समेत कई लोगों को ऊंचे मासिक रिटर्न का लालच देकर ठगने का आरोप है।
विज्ञापन
ईडी रेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई एसएसबी के एक पूर्व कर्मी गुरमीत सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई। आरोप है कि उन्होंने निवेश के नाम पर कई लोगों को जिनमें एसएसबी के जवान भी शामिल हैं उन्हे भी का शिकार बनाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जम्मू, कठुआ, उधमपुर और पंजाब के पठानकोट में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एक फर्जी निवेश योजना से जुड़ी है जिसमें निवेश की गई रकम को कई गुना बढ़ाने का लालच दिया जाता था।

ईडी की जांच विभिन्न राज्यों में दर्ज कई एफआईआर पर आधारित है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में लोगों से धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। आरोपियों ने एसएसबी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों समेत आम लोगों को ऊंचे और निश्चित मासिक रिटर्न का भरोसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया था।

जांच में सामने आया है कि विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए गए। ईडी अब इस रकम के लेन-देन, संबंधित कंपनियों और आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें