ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जम्मू, कठुआ, उधमपुर और पंजाब के पठानकोट में कुल आठ ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एक फर्जी निवेश योजना से जुड़ी है जिसमें निवेश की गई रकम को कई गुना बढ़ाने का लालच दिया जाता था।
ईडी की जांच विभिन्न राज्यों में दर्ज कई एफआईआर पर आधारित है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और बिहार में लोगों से धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। आरोपियों ने एसएसबी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों समेत आम लोगों को ऊंचे और निश्चित मासिक रिटर्न का भरोसा देकर निवेश के लिए प्रेरित किया था।
जांच में सामने आया है कि विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं के जरिए निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाए गए। ईडी अब इस रकम के लेन-देन, संबंधित कंपनियों और आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर रही है।