फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईडी ने फर्जी क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में 2.34 करोड़ की संपत्ति की अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी, श्रीनगर) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ''इमोलिएंट कॉइन'' नामक फर्जी क्रिप्टो करेंसी घोटाले से जुड़े 2 बैंक खातों और अचल संपत्तियों को अटैच किया है। यह संपत्तियां देहरादून जिले स्थित घाटी रिवर वैली क्षेत्र में स्थित हैं। इनकी कुल कीमत करीब 2.34 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईडी ने यह कार्रवाई अतीउल रहमान मीर (लेह निवासी) और अजय कुमार चौधरी (जम्मू निवासी) के खिलाफ अवैध फर्जी क्रिप्टोकरेंसी स्कीम के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर की।
विज्ञापन


ईडी के अनुसार, विदेशी कंपनी मेसर्स दी इमोलिएंट कॉइन लिमिटेड (यूके) ने भारत में ''इमोलिएंट कॉइन'' के नाम से एक फर्जी क्रिप्टो करेंसी स्कीम चलाई थी, जिसमें लोगों मोटा मुनाफ देने का लालच देकर धोखे से पैसे वसूले गए थे। भारत में इस घोटाले की कमान नरेश गुलिया नामक व्यक्ति के हाथ में थी, जो भारत और विदेश दोनों जगह इस स्कीम का प्रमोटर था। जांच एजेंसी के मुताबिक, निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच देकर इस स्कीम में फंसाया गया और फिर उनकी जमा रकम का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया।


अब तक 6.91 करोड़ की संपत्ति अटैच

इससे पहले इस मामले में ईडी ने नरेश गुलिया के आवास से 91 लाख रुपये की राशि जब्त की थी। गुलिया, अजय कुमार चौधरी और अतीउल रहमान मीर से जुड़ी जम्मू, नई दिल्ली और सोनीपत में 11 अचल संपत्तियों को अटैच किया था। इनकी कीमत 3.66 करोड़ थी। इस प्रकार इस मामले में अब तक कुल 6.91 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जुटाए गए धन को विभिन्न बैंक खातों और संपत्तियों में किया निवेश

ईडी ने बताया कि इस घोटाले में जुटाए गए धन को विभिन्न बैंक खातों और संपत्तियों में निवेश किया गया था ताकि अवैध कमाई को वैध दिखाया जा सके। इन खातों और संपत्तियों की पहचान करने के बाद उन्हें प्रवर्तन निदेशालय अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच किया गया है। ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिसमें अन्य लोगों की भूमिका और धन शोधन की पूरी कड़ी को उजागर किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस घोटाले का नेटवर्क देश और विदेश में फैला हो सकता है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें