फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमर्थता: मकान की छत और पैसे नहीं होने पर रोक दी बेटी की शादी, प्रशासन से भी मिला तो बस आश्वासन

Wed, 08 Feb 2023 06:08 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत के तहत मकान के लिए तीन साल पहले आवेदन किया था, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से पैसे नहीं मिल पाए हैं। मकान की छत भी टूटी हुई है और बारिश का पूरा पानी मकान के अंदर आता है।
विज्ञापन
सुनीता देवी का घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के ज्यौड़ियां में एक बेटी की 10 फरवरी को शादी थी। परिवार की तरफ से घर की छत और शादी के लिए पैसे नहीं होने पर शादी को आगे करना पड़ा। बेटी की मां सुनीता देवी तथा कैलाश नाथ ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत के तहत मकान के लिए तीन साल पहले आवेदन किया था, लेकिन आज तक सरकार की तरफ से पैसे नहीं मिल पाए हैं। हमारे मकान की छत भी टूटी हुई है और बारिश का पूरा पानी मकान के अंदर आता है। मामला खौड़ की पंचायत बकोर का है।

विज्ञापन


सुनीता देवी ने बताया कि मेरे पति बीमार हैं, मैं लोगों के घरों में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रही हूं। पंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी फाइल को आगे नहीं जाने दिया जाता है। हमारा फाइल से नाम काट दिया गया है। इसके चलते हमें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। बारिश का पानी मकान के अंदर आता है, बेटी की शादी फरवरी में होनी है, जिसे स्थगित कर दिया है। अब जब पैसे होंगे तब शादी करेंगे। 

सुनीता देवी ने बताया कि उनको शौचालय के लिए भी सरकार से कोई मदद नहीं मिली है, एक गैस कनेक्शन मिला था, लेकिन गैस सिलेंडर भरने के पैसे नहीं हैं। वहीं पंचायत बकोर निवासी योगेश चौधरी ने बताया कि मैं इनके घर में बरसात में आया था। घर के भीतर और बाहर दो-दो फीट पानी था। जब मैंने इनकी बेटी को देखा वह चारपाई पर बैठी थी। नीचे पानी और बाकी परिवार के लोग एक कोने में बैठे थे। मैंने इनकी हालत को देखकर बीडीओ कार्यालय में बीडीओ से भी कहा कि आप लोग मौके पर आकर गरीब परिवारों की सुध लें। 
विज्ञापन


हमें अफसोस है कि इस युग में भी लोग सरकार की तरफ से जारी योजनाओं से वंचित हैं। मुझे इन बच्चों पर तरस आता है। इन्होंने बताया कि 10 फरवरी को बेटी की शादी है। इनको पैसों की किल्लत और मकान की छत नहीं होने के कारण चार पांच माह के लिए स्थगित करना पड़ रहा है। मैंने दोस्तों के साथ भी बात की है, अगर सरकार मदद नहीं करती है, तो हम लोग पैसे इकट़्ठे कर बेटी की शादी तय तिथि पर ही करा देते हैं।

इस मौके पर उपस्थित आप नेता अश्वनी चौधरी ने बताया कि जब भाजपा को वोट लेने थे, तो अभिनेता मनोज तिवारी को हमारे क्षेत्र में प्रचार के लिए ले आए, लेकिन सत्ता में आने के बाद यह लोग कहां हैं। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि गरीबों के दुख दर्द को समझें और गरीब लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।

क्या कहते हैं अधिकारी
मैंने खौड़ कार्यालय में एक फरवरी को ही प्रवेश किया है। मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। बुधवार को इस मामले को देखा जाएगा कि सच्चाई क्या है। आवेदनकर्ता की मदद की जाएगी। -तरसेम सिंह, खंड विकास अधिकारी, खौड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें