फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिली धरती: भूकंप के तेज झटके से कांपा लद्दाख, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता

Sat, 22 May 2021 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8.27 बजे लद्दाख में भूकंप आया। हालांकि कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आज यानि शनिवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही। कल यानि शुक्रवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।  
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8.27 बजे लद्दाख में भूकंप आया। हालांकि कहीं कोई नुकसान की सूचना नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है। 



इससे पहले शुक्रवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही थी। भूकंप शुक्रवार सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर आया था। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में करीब 2 बजकर 34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 रही थी। 
 
विज्ञापन

वहीं, चीन में भी भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की रात 11 बजकर 34 मिनट पर चीन के किनघाई में भूकंप के झटके आए जिसकी तीव्रता 7.0 मापी गई। 

इससे पहले चीन के दाली शहर से 28 किलो मीटर उत्तरपूर्व में शुक्रवार की शाम 7.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने इस बात की जानकारी दी। जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई है।

वहीं चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी इमारतों से बाहर आ जाएं।  बता दें कि इससे दो दिन पहले ही पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके आए थे। वहां रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें