फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर लगे भूकंप के झटके, 3.5 की तीव्रता से हिली धरती

Mon, 20 Jul 2020 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सोमवार की रात करीब 10 बजे भूकंप आया। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि कहीं से किसी नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जम्मू और कश्मीर कटरा से 87 किमी पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर में कटरा से 88 किलोमीटर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह 4.55 बजे भूकंप आया। भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में गुरुवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार शाम 6:38 बजे आए भूकंप का केंद्र डोडा जिला था। डोडा के गंदोह क्षेत्र में हाल के दिनाें में कई बार भूकंप आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें