फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही तीव्रता

Mon, 20 Feb 2023 10:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इस तीव्रता 3.4 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप पूर्वी कटरा से 86 किलोमीटर दूरी पर आया था। सोमवार देर शाम 10 बजकर 7 मिनट पर आए भूकंप के बाद कई लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन


इससे पहले 17 फरवरी की सुबह भी इसी इलाके में हल्के झटके आए थे। करीब एक महीने पहले डोडा और किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसमें किसी भी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ। सोमवार शाम को कुछ सेकेंड के लिए आए झटकों से कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। 

प्रदेश में जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, श्रीनगर आदि जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील हैं। इन इलाकों में नियमित रूप से झटके महसूस किए जाते रहे हैं। प्रदेश कई बार भूकंप के बड़े झटके भी झेल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें