जम्मू-कश्मीर में सोमवार को शाम करीब 7: 50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। किश्तवाड़ में भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे। भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रात करीब दस बजे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई।