फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो घंटे में भूकंप के चार झटके

Fri, 24 Aug 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Earthquake
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह घाटी में शुक्रवार को दो घंटे के अंदर भूकंप के चार हल्के झटके से सहम गई। लोग घरों से निकलकर खुले स्थानो पर पहुंच गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन


भूकंप के तेज झटके के कारण लोग सहम गए। पहला झटका घाटी में सुबह 10.58 मिनट पर महसूस किया गया इसकी तीव्रता 2.9 थी। इसके बाद 11 बजे 3.2, 11.10 बजे 2.8 व 12.59 बजे 3.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र भद्रवाह से पांच किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में जमीन से सात किलोमीटर अंदर था। 

भद्रवाह एएसपी राजिंदर सिंह के अनुसार, सभी पुलिस पोस्ट व और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। मालूम हो कि 2013 में भद्रवाह घाटी में दो माह के अंदर भूकंप के 47 झटके लगे थे। इन झटकों में 70 फीसद घर नष्ट हो गए थे, करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। भद्रवाह पूर्व से ही सेसिमिक जोन में पहले दर्जे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें