फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत से 700 किमी दूर भूकंप, रियासत में भी कंपन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर, पंजाब और दिल्ली में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रता 7.2 और इसका केन्द्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


हालांकि भूकंप के झटके भारत में बेहद हल्के महूसस किए गए हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर, पंजाब और नई दिल्ली में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए हैं। 1.24 मिनट दोपहर को अचानक भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर में महसूस किए गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन बार तीन सैकेंड के झटके

ये भूकंप के झटके तीन बार महसूस किए गए हैं। तीनों ही भूकंप के झटके 3 सैकेंड के बताए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके बेहद हल्के महसूस किए गए हैं।

भूकंप का केन्द्र तजाकिस्तान बताया गया है और इसकी तीव्रता 7.2 बताई जा रही है। लेकिन भारत में जम्मू कश्मीर, पंजाब और दिल्‍ली में भूकंप के झटके तेज नहीं थे, लेकिन लोगों ने झटके जरूर महसूस किए हैं।

रियासत में भूकंप के झटकों से कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बता दें जम्मू कश्मीर से तजाकिस्तान की दूरी 700 किलोमीटर है। जमीन से 25 किमी नीचे ये भूकंप आया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें